Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Wednesday, June 23, 2010

बासी रोटी




उठ बे कलुआ चल करघे पर
काम नहीं करना है का
रेज़ा कैसे पूरा होइये
ढरकी नहीं फेंकना का
.
जब देखो तब गुल्ली डंडा
खेलो कब्रिस्तान में
मुर्दे साले खाना देहिये
मुझको ही मारना है का
.
कलिये गए रहे कोठी पर
स़उआ बोला आओ कल
कल तो अब कलिये अइहे
भूखो ही मरना है का
.
कैसी है अंधेर की नगरी
सब का भाव बरोबर है
नकली माल बिक़े असली पर
यही हमें बिनना है का
.
साव गिरस्ता खाय अमरिति
जोलहा ताके टुकुर-टुकुर
बासी रोटी मिले चाय संग
और हमें मिलना है का
.